Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशचुनावदेशपॉलिटिक्स

UP ElECTION: बीजेपी ने जारी की सातवीं लिस्ट, 91 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, जानिए किसको मिली टिकट..

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सातवीं सूची जारी कर दी है. जिसमे 91 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। खासबात यह है कि योगी सरकार के लगभग सभी मंत्रियों को टिकट मिला है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन नामों पर मुहर लगाई है। जिसमें राज्य सरकार के मंत्रियों सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम, उपेंद्र तिवारी को फेफना, नंदकुमार गुप्ता नंदी को इलाहाबाद दक्षिण और सूर्य प्रताप शाही को पत्थरदेवा से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को पार्टी ने देवरिया से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर, रमापति शास्त्री को मनकापुर, जय प्रताप सिंह को बंसी और सतीश द्विवेदी को इटवा से उम्मीदवार बनाया गया है।

पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय जलालपुर सीट से टिकट दिया गया है। इसी प्रकार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को भोगनीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा उम्मीदवारों की इस सूची में नौ महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

भाजपा ने 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 293 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close