आतंक का हो रहा अंत, यहां 11 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्य धारा में लौटे
नारायणपुर। Naxali Surrender In Narayanpur: छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों की वजह से एक-एक कर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जो नक्सवाद के खात्मे की डेडलाइन बताई है। वह अब पूरा होता नजर आ रहा है। जिसके मद्दे नजर आज नारायणपुर में 11 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
ये माओवादी नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया के समक्ष हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुड़ने सरेंडर किया। आत्मसमर्पण के पीछे “पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान, विकास कार्य और लगातार सर्चिंग ऑपरेशन मुख्य कारण रहे। नारायणपुर में 2025 में नारायणपुर जिले में अब तक 298 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है।
Naxali Surrender In Narayanpur: बता दें कि, प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। यह छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता दर्शाता है। वहीं माओवादियों को मुख्य धारा से जोड़ने और उनकी गतिविधियों पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी देखें




