[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Jansampark Vibhag Transfers: इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। CG Jansampark Vibhag Transfers: छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग ने 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में सहायक संचालक से लेकर सहायक ग्रेड-3 तक के कर्मचारी शामिल हैं। अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और जनसंपर्क संचालनालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी तबादला सूची में एक संयुक्त संचालक, चार उप संचालक, पांच सहायक संचालक और सात सहायक सूचना अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा एक सहायक ग्रेड-1, दो सहायक ग्रेड-2 और दो सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

Sajjan Kumar Passes Away: कांग्रेस के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

डॉ. उपेंद्र कुमार बड़ाईक को संयुक्त संचालक राजनांदगांव से जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर भेजा गया है। वहीं चंद्रशेखर करयम को उप संचालक जगदलपुर से जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। लक्ष्मीकांत कोसरिया का जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर से जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर तबादला किया गया है। इसी तरह प्रीति ठाकुर को उप संचालक रायपुर से जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर भेजा गया है। राहुल सोन को उप संचालक कवर्धा के पद से स्थानांतरित कर जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर में जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक संचालकों के भी तबादले

चंद्रेश ठाकुर को बलौदा से जिला जनसंपर्क कार्यालय कबीरधाम भेजा गया है। सुजीत सिंह का मुंगेली से जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ तबादला किया गया है। प्रदीप सिंह को सूरजपुर से जिला जनसंपर्क कार्यालय बलरामपुर-रामानुजगंज की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं ताराशंकर सिन्हा को कांकेर से जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर स्थानांतरित किया गया है। गुलाब उड़ेसना को रायगढ़ से जिला जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है।

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 56 नए सिविल जजों को मिली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों का भी तबादला

विभागीय कामकाज में बदलाव की कवायद

CG Jansampark Vibhag Transfers: जनसंपर्क विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल से अलग-अलग जिलों में विभागीय कामकाज और सूचना-प्रसार व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न स्तर के कर्मचारियों को भी नई जगह पदस्थ किया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुरूप कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Skip to PDF content
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close