Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

3 पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज, जिलाबदर अपराधी को मोबाइल सुविधा देने पर हुए निलंबित

अम्बिकापुर। Ambikapur News: अम्बिकापुर में केंद्रीय जेल परिसर के अंदर एक जिलाबदर अपराधी अंश पंडित को मोबाइल सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में तीन पुलिस आरक्षकों परवेज फिरदौसी, डॉक्टर सिंह सिदार और सुशील खेस को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि, जिलाबदर के आरोपी अंश पंडित का सेंट्रल जेल परिसर के अंदर से मोबाइल से बात करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह जेल परिसर के अंदर से प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल का उपयोग कर रहा था। इस घटना से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग पर सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद पुलिस कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Ambikapur News: इसके पहले रायपुर के सेंट्रल जेल से भी कुछ कैदियों का कसरत करते फोटो वीडियो वायरल हुआ था।  जिसके बाद सहायक जेल अधीक्षक पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया था।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close