[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: सीएम का बड़ा ऐलान, बकाया बिल भरने के लिए 3 महीने का मौका, सरचार्ज माफ और मूल राशि पर 10% की छूट

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए तीन महीने की विशेष मोहलत देने की घोषणा की है। इस अवधि के भीतर बकाया राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का सरचार्ज नहीं लिया जाएगा, साथ ही मूल बकाया राशि पर 10 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जाएगी।

IAS Awanish Sharan: 10वीं में 44%, कई प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता…आज फिटनेस आइकॉन बने IAS अवनीश शरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देना और उन्हें बकाया बिजली बिल का भुगतान करने का एक बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस विशेष योजना के माध्यम से उपभोक्ता बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अपने पुराने बकाया का निपटारा कर सकेंगे।

उन्होंने प्रदेश के सभी पात्र बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे सरकार द्वारा दी गई इस तीन महीने की समय-सीमा का लाभ उठाते हुए अपना बकाया बिजली बिल जमा करें। इससे उन्हें सरचार्ज से पूरी तरह राहत मिलेगी और मूल राशि पर 10 प्रतिशत की छूट का भी लाभ मिलेगा।

Kabir Jayanti: सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव का आयोजन, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और सीएम साय हुए शामिल

Raipur News: सरकार का मानना है कि इस फैसले से एक ओर उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से लंबित बिजली बकाया की वसूली में भी तेजी आएगी। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता की जानकारी बिजली वितरण कंपनी द्वारा जल्द जारी किए जाने की संभावना है। राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस विशेष राहत योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिजली बिल का समय पर भुगतान करेंगे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close