[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

DGP अरुणदेव गौतम ने बुलाई आपात बैठक, पेंडिंग कार्यों को लेकर अफसरों को दिए आवश्यक दिशा–निर्देश

रायपुर। DGP Meeting: छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुणदेव गौतम ने आज अचानक पुलिस कंट्रोल रूम में आपात बैठक बुलाकर सभी को चौंका दिया। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के डीजीपी गौतम सीधे कंट्रोल रूम पहुंचे और रायपुर जिले के सभी CSP और ASP को तुरंत उपस्थित होने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेंद्र सिंह और आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डीजीपी गौतम ने कहा कि, रायपुर पुलिस ने इस साल बेहद अच्छा काम किया है। उन्होंने बताया कि, पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता ड्रग्स के खिलाफ अभियान है, जिसमें रायपुर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। डीजीपी ने लंबित मामलों और पेंडिंग कार्यों को लेकर अफसरों को आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की सराहना की।

DGP Meeting: उन्होंने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी, जिसमें त्यौहारी सीजन की सुरक्षा से लेकर फील्ड में लगातार अच्छा काम कर रहे अधिकारियों से बातचीत की गई। रायपुर पुलिस को डीजीपी की इस अचानक समीक्षा बैठक से नए सिरे से गति और जिम्मेदारी का संदेश मिला है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close