Breaking news
Advertisement
देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली से इंदौर जा रहा एयर इंडिया विमान इंजन में खराबी की आशंका के बाद लौटा, सुरक्षित लैंडिंग

AI2913 फ्लाइट को उड़ान भरने के 30 मिनट बाद पायलट को “फायर इंडिकेशन” मिला, एक इंजन बंद कर विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया; सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली: दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को रविवार सुबह आपात स्थिति में वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। उड़ान भरने के लगभग 30 मिनट बाद विमान के दाहिने इंजन में “फायर इंडिकेशन” आने के बाद यह कदम उठाया गया।

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट नंबर AI2913 सुबह करीब 6:15 बजे दिल्ली लौटकर सुरक्षित लैंडिंग की गई। विमान में 90 से ज्यादा यात्री सवार थे। एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, “दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट AI2913 को उड़ान के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ा क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में फायर का संकेत मिला। मानक प्रक्रिया के तहत क्रू ने इंजन बंद किया और विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया।”

इस घटना के बाद संबंधित A320neo विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। यात्रियों को अब दूसरे विमान से इंदौर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close