Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, खुद पर डाला पेट्रोल और फिर…

बेमेतरा। Bemetara News:बेमेतरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक ने कलेक्टर के सामने आत्महत्या करने का प्रयास किया। कार्यालय के सामने ही युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने ने की कोशिश।

जानकारी के अनुसार, युवक का नाम आरिफ बाठिया है,जो नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नांदघाट का रहने वाला है। जो एक कांग्रेस नेता भी है। जो की काम के पैसे नहीं मिलने से परेशान था। उसने बताया कि,1 साल से कृषि विभाग के कार्यालय के भवन निर्माण का काम किया था। जिसके बदले उसे पैसे मिलने थे।

Bemetara News: वहीं आरिफ ने बताया कि, काम पूरा होने के बाद भी उसे पैसे नहीं मिले। जिस वजह से वो परेशान था। उसने कृषि विभाग के अधिकारियों पर प्रताड़ना के भी आरोप लगाए हैं। जिससे परेशान होकर उसे आज कलेक्ट्रेट में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा जवानों ने युवक के हाथ से माचिस छीन लिया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close