[t4b-ticker]
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आज रायपुर समेत इन दो जिलों के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे किसान सम्मेलन से लेकर विकास कार्यों के लोकार्पण और मूर्ति अनावरण जैसे अहम आयोजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय सुबह 11:45 बजे सरगुजा जिले के लुण्ड्रा गांव के लिए रवाना होंगे। यहां वे किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे और क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

Read More: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव आज, करोड़ों मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

वहीं सीएम दोपहर करीब 3 बजे वे लुण्ड्रा से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। अंबिकापुर में मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर त्रिपाठी और भगत सिंह की मूर्तियों का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे अंबिकापुर से बिलासपुर पहुंचेंगे।

Read More: पेट्रोल खत्म होते ही घात लगाए बदमाशों ने घेरा, लाठी-डंडे से हमला कर की लूट, पीड़ित ने जंगल में छिपकर बचाई जान 

CM Sai Today Program: बिलासपुर के कार्यक्रमों के बाद वे शाम 6:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर में उनका अगला कार्यक्रम राम जी वाटिका में शाम 6:40 बजे निर्धारित है। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 7:20 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close