केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की कार से टकराया लोहे का रॉड, कार का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त
रायपुर। Tokhan Sahu Road Accident: राजधानी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की कार से रॉड टकरा गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद कार का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के चंदेली (दामाखेड़ा) के समीप केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की कार से रॉड टकरा गई। जिससे की कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि, मंत्री दिल्ली जा रहे थे, जब CG04M7200 नंबर की गाड़ी से रॉड टकराई और घटना के समय वे कार में मौजूद थे, गनिमत यह रही की सभी लोग सुरक्षित हैं।
Tokhan Sahu Road Accident: बताया गया कि, हादसा रायपुर से दिल्ली मार्ग पर हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली। जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने जांच की। हादसे के तुरंत बाद एस्कॉर्ट ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोहे की रॉड को अपने कब्ज़े में ले लिया।



