[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़हेल्थ

CG NEWS : शादी समारोह में खाना खाने से फूड पॉइजनिंग, 15 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

 

अभनपुर: ग्राम परसदा में एक शादी समारोह के दौरान भोजन करने के बाद 15 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी बीमार लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्राम परसदा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में गांव के कई लोगों और परिजनों ने भोजन किया था। भोजन करने के कुछ देर बाद ही कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। संदेह जताया जा रहा है कि फूड पॉइजनिंग की वजह ‘करमत्ता भाजी’ की सब्जी हो सकती है, जिसे सभी ने खाया था।

 

नवापारा सीएचसी प्रभारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के चलते करीब 15 मरीज अस्पताल लाए गए थे, जिनकी हालत अब स्थिर है और सभी को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जानकारी मिलते ही खाना बनाने और परोसने की प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और भोजन की गुणवत्ता की जांच करने की अपील की गई है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close