छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़सूरजपुर
जिले के धान खरीदी केंद्र में बवाल, किसान और हमाल के बीच जमकर चले लात घूंसे, देखें Video
सूरजपुर। Surajpur Marpit: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के धान खरीदी केंद्र मारपीट का मामला सामने आया है। जहां धान की तौलाई को लेकर किसान और हमाल आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
Surajpur Marpit: बता दें कि, यह पूरा मामला उमापुर धान खरीदी केंद्र का है। यहां धान बेचने आए किसान और हमाल के बीच तौलाई को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान किसान के बेटे पहुँचे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया ओर मारपीट होने लगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं इस मारपीट के बाद हमाल ने किसान के बेटे पर एफआईआर दर्ज कराई है।
Advertisement




