[t4b-ticker]
Advertisement
crimeगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। Pendra Murder News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम खरड़ी में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जादू-टोने के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Read More: दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम साय, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात, बस्तर के भविष्य पर होगी अहम बैठक 

जानकारी के अनुसार, गांव के ही रहने वाले धीरपाल के बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। धीरपाल को शक था कि, मृतका कौशल्या ने उसके बेटे पर जादू-टोना किया था, जिसके कारण उसकी जान गई। इसी बात को लेकर वह कौशल्या से रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने कौशल्या पर हमला कर दिया। महिला के सिर पर भारी पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: घुसपैठियों से निपटने ‘प्राकृतिक पहरेदार’ की तैयारी, सांप-मगरमच्छ करेंगे भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की निगरानी, BSF कर रही नई रणनीति पर मंथन 

Pendra Murder News: वहीं घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस ने जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरपाल श्याम और उसके दो अन्य सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अविनाश मिश्रा ने इस घटना और आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close