क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
कुख्यात नक्सली दिलीप बेडजा के मारे जाने पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

प्रविंस मनहर/रायपुर – बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ को लेकर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षाबलों की मजबूत रणनीति और सटीक कार्रवाई के चलते एक बड़े नक्सली को न्यूट्रलाइज किया गया है। इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली दिलीप बेडजा सहित कुल चार नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाबलों की ताकत और बेहतर रणनीति के कारण बीजापुर में बड़ी सफलता मिली है। दिलीप बेडजा जैसे बड़े नक्सली को ढेर किया गया है।
Advertisement




