Breaking news
Advertisement
देश

गुरमीत राम रहीम ने बदला हनीप्रीत का नाम, दिवाली पर किया गाना लॉन्च

हरियाणा की सुनरिया जेल से पैरोल मिलने के बाद बागपत के बरनावा आश्रम में आए हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने बेटी हनीप्रीत का नाम बदल दिया। हनीप्रीत अब रूहानी दीदी के नाम से जानी जाएगी। साथ ही उन्होंने गद्दी और गुरु बदलने की चर्चाओं पर भी विराम लगते हुए कहा कि डेरे के गुरु हम थे, हम हैं और हम रहेंगे।

बरनावा आश्रम पर ऑनलाइन मजलिस करते हुए राम रहीम ने दोनों बयान जारी किए। गुरमती राम रहीम ने मंगलवार शाम कहा कि हनीप्रीत और डेरे की गद्दी को लेकर जो चर्चाएं चल रही हैं, आज के बाद उन पर विराम लग जाएगा। उन्होंने कहा कि सूत्र के हवाले से गद्दी बदले जाने की चर्चाएं चल रही थीं। राम रहीम ने अपने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग चाहे जो कहें, पर हनीप्रीत मेरी धर्म की बेटी है और हमेशा उसने मुझे गुरु और पिता का सम्मान दिया है। बार- बार तरह-तरह की बातें बनाकर कुछ खुराफाती लोग साध संगत को भ्रमित करने का प्रयास करते रहे हैं। ऐसे लोगों के मंसूबे कामयाब होने वाला नहीं है।

बागपत में डेरा सच्चा सौदा आश्रम के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने दीपावली पर ‘साड्डी नीट दीवाली’ नाम से गाना लॉन्च किया। ऑनलाइन संदेश के बाद यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close