Suvendu Adhikari Oath Ceremony: बंगाल में नई राजनीतिक शुरुआत, शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ
कोलकाता। Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने वाली है। कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बंगाल के राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत बीजेपी के कई नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।
Read More: Bengal CM Oath Ceremony Live : आज 11 बजे शुभेंदु अधिकारी CM पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह होंगे शामिल
इसी के साथ ही बीजेपी की वरिष्ठ नेता अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष,अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू आदिवसी समुदाय के मंत्री पद की शपथ ली तो वहीं निशिथ प्रमाणिक कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है। इसलिए पार्टी ऐसा मंत्रिमंडल तैयार करना चाहती है जिसमें राजनीतिक अनुभव के साथ अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व भी दिखे। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनने वाली यह सरकार पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव मानी जा रही है।
Read More: Sushasan Tihar : 11 मई से जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर और शहरी क्षेत्रों में वार्डवार लगाए जाएंगे शिविर
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: बता दें कि, पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद ममता बनर्जी की सरकार का अंत हो गया है। विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने 206 सीटें जीतकर विधानसभा में दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव नतीजों में तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 80 सीटें जीत सकी और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य की कुल 293 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।




