Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

PSC चयनित अभ्यर्थियों का कंट्रोल रूम में हुआ सम्मान, SSP विजय अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

दुर्ग।  Durg News: बीते दिनों छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी  2024 के रिजल्ट जारी किए। जिसमें दुर्ग जिले से भी अभ्यर्थियों को चयन हुआ। वहीं पीएससी चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एसएसपी विजय अग्रवाल ने कंट्रोल रूम में अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। इस समारोह में दुर्ग जिले से चयनित अभ्यर्थियों को पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि, कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों देवेश साहू, स्वप्निल वर्मा और यशवंत देवांगन (डिप्टी कलेक्टर), राजेश साहू, कनक प्रभा सिंह, खुशबू जानी को फील्ड में सफलता के खास टिप्स दिए और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और आगे के लिए शुभकामनाएं दी।

Durg News: वहीं इस दौरान पर एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, एएसपी IUCAW पद्मश्री तंवर, एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा, एसडीओपी धमधा अलेक्जेंडर किरो, डीएसपी आकर्षी कश्यप, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close