Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

15 नवंबर से होगी धान खरीदी, 6 से 7 दिन के भीतर ही किया जाएगा किसानों को भुगतान, कैबिनेट ने लिया फैसला

रायपुर। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी है। वहीं आज की इस बैठक में धान खरीदी को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें कहा गया कि,15 नवंबर से खरीदी होगी।

कैबिनेट की इस बैठक में कहा गया कि, राज्य में 25 लाख से अधिक किसानों से 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। वहीं 6 से 7 दिन के भीतर ही किसानों को भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था होगी । जिससे की किसानों को सोसायटियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।

CG Cabinet Meeting: राज्य शासन के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ प्रदेश के किसानो से दिनांक 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी करने का निर्णय लिया गया है।  खाद्य विभाग भारत सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 हेतु केन्द्रीय पूल में 73 लाख मीट्रिक टन चावल का लक्ष्य दिया गया है।

 

मंत्रिपरिषद की बैठक दिनांक 10 अक्टूबर 2025

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close