CG State Sports Awards 2026: राज्य खेल पुरस्कार 2026 के चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, इस दिन तक दर्ज कर सकते हैं दावा-आपत्ति
रायपुर। CG State Sports Awards 2026: छत्तीसगढ़ में राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 को लेकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद विभाग ने खिलाड़ियों और संबंधित लोगों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की है। जिन खिलाड़ियों को सूची में नाम या चयन से संबंधित किसी प्रकार की आपत्ति है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विभाग के अनुसार 23 अगस्त 2026 को कार्यालयीन समय तक ऑनलाइन माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। इसके लिए खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय तारीख और समय के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इन प्रमुख पुरस्कारों के लिए जारी हुई सूची
संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ की ओर से जारी अंतरिम सूची में वर्ष 2025-26 के विभिन्न राज्य खेल पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से—
- शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार
- शहीद कौशल यादव पुरस्कार
- वीर हनुमान सिंह पुरस्कार
- शहीद पंकज विक्रम सम्मान
- शहीद विनोद चौबे सम्मान
- मुख्यमंत्री ट्रॉफी
23 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्ति
CG State Sports Awards 2026: खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी खिलाड़ी को अंतरिम सूची में चयन, नाम या अन्य किसी जानकारी को लेकर आपत्ति है, तो वह 23 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकता है। विभाग द्वारा निर्धारित अंतिम समय सीमा के बाद मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। दावा-आपत्ति के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। अंतरिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों के परीक्षण के बाद विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और इसके आधार पर राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 की अंतिम सूची जारी की जा सकती है।









