Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़रायपुर

राजधानी में गैंगवार के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, दो गुटों के बीच हुई थी जमकर मारपीट

हिमांशु पटेल/
रायपुर। Raipur News:
राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के मैत्री नगर इलाके में हाल ही में हुई गैंगवार की घटना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दो गुटों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर मारपीट हुई थी। यही नहीं झगड़े के दौरान एक गुट के युवकों ने कार से विरोधियों को कुचलने की कोशिश भी की थी। इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

डीडी नगर थाना पुलिस ने वीडियो फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि इस पूरे विवाद में 25 से 30 युवा शामिल थे। पुलिस ने तत्काल उनकी तस्दीक कर आरोपियों को चिन्हित किया और अब तक पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में वैभव रागी, ओम दुबे, शुभम मिश्रा समेत अन्य युवाओं के नाम शामिल हैं।

पुलिस ने गैंगवार में शामिल युवाओं पर सख्ती दिखाते हुए एक अनोखी कार्रवाई भी की। गिरफ्तार आरोपियों का घटनास्थल वाले इलाके में ही पुलिस जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपियों से नारे भी लगवाए गए – “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है”। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से इलाके में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी और संदेश जाएगा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Raipur News: फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने साफ कहा है कि राजधानी में गुंडागर्दी और गैंगवार जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close