Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़हादसा

गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, करीब एक करोड़ रुपए का हुआ नुकसान, किसानों का हुआ बुरा हाल…

कबीरधाम- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां पर ग्राम लेंजाखार और नेउरगांव खुर्द गांव में गन्ना के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई. जहां 200 एकड़ से ज्यादा की फसल जलकर खाक हो गई.इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं किसानों एवं अन्यदाताओं की आंखें नम हो गई.जब उनकी मेहनत की फसल अचानक जलकर खाक हो गई.

इससे उन्हें करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है. इस घटना की सूचना मिलने पर कवर्धा में तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन यह दमकल की गाड़ियां खेतों तक नहीं जा सकी. आग कैसे लगी इसका पता अभी तक नहीं चल सका है.लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

इस घटना के चलते पूरे किसानों का बुरा हाल है. अब उनके लिए यह बहुत बड़ी मुसीबत बन गया कि उनकी पूरी कमाई इस फसल में बर्बाद हो गई. इस घटना के बाद ग्राम लेंजाखार और नेउरगांव खुर्द में कोटवार के माध्यम से सभी किसानों की बैठक लेने को लेकर मुनादी कराई गई है. जिसमें बैठक में किसानों की फसल के नुकसान की जानकारी कोटवार के माध्यम से पटवारी को देंगे. किसानों को उम्मीद है कि कहीं ना कहीं उन्हें इसकी भरपाई सरकार से मिल सकेगी.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close