[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़देशदेश-विदेशहेल्थ

CORONA IS BACK : फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, अब तक 257 केस, सावधानी बरतने की जरुरत

एशिया के सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में तेजी देखी जा रही है। भारत में भी हालात चिंताजनक होते दिख रहे हैं। 19 मई तक देशभर में 257 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अकेले मुंबई में 53 नए मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन बढ़ते मामलों के पीछे ओमिक्रोन वैरिएंट का सब-वैरिएंट JN.1 जिम्मेदार है।

 

छत्तीसगढ़ में राहत की खबर: कोई नया केस नहीं

छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आज कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। सभी जिलों में कोरोना मरीज पूरी तरह से मुक्त हैं। अब तक राज्य में 11,88,629 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,17,84,24 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में राज्य में एक भी सक्रिय मामला नहीं है और न ही किसी की कोविड-19 या को-मॉर्बिडिटी के चलते मृत्यु हुई है।

सावधानी जरूरी, विशेष निगरानी विदेश से आने वालों पर

हालांकि, देश के अन्य हिस्सों में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। खासकर यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री पर नजर रखना जरूरी बताया गया है। विदेश से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता जताई गई है, ताकि संक्रमण की संभावना को समय रहते रोका जा सके।

 

टेस्टिंग में गिरावट, फिर भी स्थिति नियंत्रण में

आज के दिन राज्य में कोई भी कोविड-19 टेस्ट नहीं किया गया, बावजूद इसके संक्रमण की स्थिति स्थिर बनी हुई है। रिपोर्ट से साफ है कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोविड-19 को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close