आज राजधानी में मौजूद रहेंगे सीएम साय, कई विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यहां देखें बैक टू बैक कार्यक्रम
रायपुर। CM Today Program: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में ही मौजूद रहेंगे। जहां वे कई विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां वे 10 बजे विश्वकर्मा जयंती मनाएंगे। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मेडिकल कॉलेज रायपुर पहुँचेंगे। यहाँ 10:30 से 11:30 बजे तक वह स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद 12 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुँचेंगे, जहाँ 1:15 बजे तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ करेंगे और दोपहर 1:30 बजे से 1:50 बजे तक वे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
2:10 बजे मुख्यमंत्री प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू में आयोजित आदि सेवा पर्व का शुभारंभ करेंगे।
CM Today Program: वहीं दोपहर3 बजे से 4:30 बजे तक वे बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम रायपुर में श्रमिक महासम्मेलन में शामिल होंगे और शाम 4:35 बजे वे टाउन हॉल रायपुर में प्रधानमंत्री की जीवनी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।क नया रायपुर पहुँचकर 5:15 बजे से 5:45 बजे तक “सेवा पर्व – एक पेड़ माँ के नाम 2.0” कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 7:15 बजे से 8 बजे तक मुख्यमंत्री महादेव घाट, रायपुर में खारून गंगा महाआरती में भाग लेंगे और अंत में रात 8:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।




