Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशदेशहादसा

रसगुल्ले की चाशनी में गिरकर 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, पसरा मातम

उत्तर प्रदेश। अमरोहा के ढाके वाली गांव के एक घर में बच्चे की मुंड़न कार्यक्रम की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब मुंडन के अवसर पर बनाए गए रसगुल्ले की गर्म चाशनी में गिरकर 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। रसगुल्ला उसके चचेरे भाई के मुंडन पर होने वाली दावत के लिए बनवाया गया था। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

घटना अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के ठाके वाली गांव की है। गांव के किसान महेश सिंह के घर पर मुंडन संस्कार की खुशियां मनाई जा रही थीं। घर पर लोग जुटे हुए थे और काम में व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि हलवाई ने रसगुल्ले बनाकर कमरे में रख दिए थे। बच्चा अचानक खेलता हुआ उस कमरे में चला गया। उसे वहां जाते किसी ने नहीं देखा था और कमरे में दाखिल होने के बाद वह सिर के बल गर्म चाशनी में गिर गया।

उसने चीख-पुकार मचाई जिसके बाद घऱ के सदस्य कमरे में दाखिल हुए, लेकिन बच्चे को बचाने का वक्त ही नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close