Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

PM मोदी को मिला इजरायली संसद का ‘सर्वोच्च सम्मान’, मेडल पाने वाले बने पहले वैश्विक नेता

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बुधवार को इजरायल की संसद ‘नेसेट’ पहुंचे। जहां उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने इजरायल के प्रति एकजुटता का सशक्त संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद चाहे कहीं हो, यह हर जगह की शांति के लिए खतरा है। इस दौरान पीएम मोदी को जरायल की संसद ‘नेसेट’ के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’ से नवाजा गया है।

बता दें कि, PM मोदी  यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं। खास बात यह है कि पीएम मोदी फिलिस्तीन और इजरायल, दोनों के सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए हैं। यह सिर्फ एक दौरा नहीं है, बल्कि दो पुरानी सभ्यताओं के बीच दोस्ती का एक नया और सुनहरा अध्याय है, जो रक्षा, व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।

पीएम मोदी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह दुनिया के उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शुमार हो गए हैं, जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 20218 में ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ प्रदान किया गया था, जो विदेशी नेताओं के लिए फिलिस्तीन का सबसे बड़ा सम्मान है।

PM Modi Israel Visit: वहीं ये सम्मान पाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि,’ मेरे लिए नेसेट मेडल पाना बहुत सम्मान की बात है। मैं इसे विनम्रता और गहरी कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। यह किसी एक व्यक्ति के लिए प्रशंसा का प्रतीक नहीं है, बल्कि भारत और इजरायल के बीच मजबूत और स्थायी दोस्ती की अभिव्यक्ति है। यह उन साझा मूल्यों को दर्शाता है जो हमारे दोनों देशों का मार्गदर्शन करते हैं।’

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close