कबाड़ी की दुकान में मिला HSRP नंबर प्लेट का जखीरा, अवैध इस्तेमाल की आशंका

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भाटागांव स्थित वालफोर्ट सोसाइटी के पास एक कबाड़ी के गोदाम में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का बड़ा जखीरा मिला है। जानकारी के मुताबिक, कबाड़ी दीपक कुकरेजा के गोदाम में भारी मात्रा में वाहन नंबर प्लेट पाए गए हैं, जो सामान्य कबाड़ से कहीं ज्यादा गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
बता दें कि, इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कबाड़ी के पास पहुंची कैसे? ये नंबर प्लेट किन वाहनों की हैं, क्या ये चोरी की हैं या फिर किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हैं कही ये नंबर प्लेट गाड़ियों में लगाकर अवैध कामो में संलिप्त तो नहीं रहा। इन सभी बिंदुओं पर अब पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
Raipur News: मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और गोदाम से बरामद नंबर प्लेट को जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि इन नंबर प्लेट का इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं।




