Raipur Road Accident: पैदल जा रहे मासूम को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला, CCTV में कैद हुई हादसे की खौफनाक वारदात
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी। 26 मई मंगलवार सुबह 8 बजे सड्डू स्कूल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 साल के एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है, जहां एक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे नाबालिग को बेरहमी से कुचल दिया और चालक टैंकर समेत मौके से फरार हो गया।
Read More: Raipur Crime News: मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर नशा करने से किया मना, तो बदमाश ने पति-पत्नी और बच्चे को मारा चाकू
बता दें कि, हादसा इतना भयावह था कि 15 साल के मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बालक सड्डू के LIG सेक्टर-01 का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और मातम का माहौल है। इस पूरे मामले में एक चौंकाने वाला एंगल भी सामने आया है। हादसे से पहले के CCTV फुटेज में एक अज्ञात बाइक सवार दिखाई दे रहा है।
Read More: Raipur Gangwar: दिनदहाड़े गैंगवार से थर्राया इलाका, युवकों ने एक-दूसरे पर फरसा चाकू से किया हमला, देखें वीडियो
Raipur Road Accident: आशंका जताई जा रही है कि नाबालिग को टैंकर के नीचे धक्का दिया गया हो। सबसे हैरानी की बात यह है कि हादसे के तुरंत बाद वही बाइक सवार सबसे पहले शव के पास पहुंचता नजर आया। हर साल गर्मी के मौसम में पानी टैंकर चालकों की लापरवाही सवालों के घेरे में रहती है। अनुभवहीन चालकों को भारी वाहन सौंपने की कीमत आखिर कब तक आम लोग चुकाते रहेंगे? फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर फरार टैंकर और संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में जुटी है।




