CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, आज कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार
रायपुर। CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से कई इलाकों में बारिश का दौर तेज हो सकता है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, अब बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
CG Rain Alert: वहीं कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलने के साथ बादल छाए रहने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में बारिश की सक्रियता बढ़ने से तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को स्थानीय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी है।




