Sonam Wangchuk: अनशन के 20वें दिन बोले सोनम वांगचुक, ’20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहता हूं, फिर भूत बनकर आउंगा’
नई दिल्ली। Sonam Wangchuk: पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारों के पक्षधर सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर पर चल रहा आमरण अनशन शुक्रवार को 20वें दिन में पहुंच गया। उन्होंने समर्थकों से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को संसद तक पहुंचाया जाएगा।
वांगचुक ने कहा कि लंबे अनशन के कारण उनका शरीर कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन उनका हौसला और संकल्प पहले की तरह मजबूत है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि यदि 20 जुलाई का आंदोलन सफल नहीं हुआ, तो वह “भूत बनकर भी लौटेंगे।”
इधर, डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई है। चिकित्सकों के अनुसार लगातार भूख हड़ताल के चलते उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि अनशन के दौरान उनका वजन करीब 8.9 किलोग्राम तक कम हो चुका है।
Sonam Wangchuk: इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को निर्देश दिए हैं कि वांगचुक की रोजाना चिकित्सकीय जांच सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि वांगचुक NEET पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं।




