[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशधर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Somnath Amrut Mahotsav: सोमनाथ मंदिर के 75 साल पूर्ण, रोड शो के बाद मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, 11 तीर्थों के जल से शिखर का करेंगे कुंभाभिषेक

गुजरातSomnath Amrut Mahotsav: गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार (Somnath Amrut Mahotsav) को आज 75 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवस पर आज पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। इसके पहले उन्होंने 1 किलोमीटर तक रोड शो किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।

Read More: Flight Tickets Hike: हवाई यात्रा पड़ेगी महंगी, बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ 

बता दें कि, आज के दिन 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसलिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर का कुंभाभिषेक किया जाएगा। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से कलश के जल से मंदिर का अभिषेक होगा। जिसके लिए पीएम मोदी मंदिर पहुंच गए और उन्होंने मंत्रोच्चार के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना की और शिवलिंग को जल चढ़ाया। वहीं अभिषेक के बाद वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो करेगी। चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर पर फूल बरसाए जाएंगे। (Somnath Amrut Mahotsav)

Read More: CM Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे,टॉपर्स से भी करेंगे संवाद 

Somnath Amrut Mahotsav: दरअसल, इसे मनाने की एक खास वजह यह भी है कि,सन् 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया था। उस घटना के हजार साल भी पूरे हो गए हैं।  सोमनाथ को 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला और सबसे प्रमुख माना जाता है। मान्यता है कि चंद्रदेव ने भगवान शिव की तपस्या कर यहां पहला मंदिर बनवाया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close