[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket Busted: प्ले स्कूल की आड़ में देह व्यापार का धंधा.. छापेमारी में मिले कई आपत्तिजनक चीजें, दो युवकों समेत 3 युवतियां गिरफ्तार

देहरादूनSex Racket Busted: देहरादून में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्ले स्कूल की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Read More: Petrol Diesel Crisis : राजधानी के पेट्रोल पंपों पर हाहाकार, लगी वाहनों की लंबी कतार, बिगड़ते हालात देख कलेक्टर ने बुलाई पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक 

पुलिस के अनुसार आरोपी प्ले स्कूल की आड़ में ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान मौके से आशीष पांडेय और जंग बहादुर नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में (Sex Racket Busted) सामने आया है कि दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं, जबकि तीन महिलाएं दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मेरठ की निवासी बताई जा रही हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरों से शराब की बोतलें, सिगरेट, कंडोम के पैकेट, शक्तिवर्धक कैप्सूल, मसाज ऑयल और एक डायरी मिली है। डायरी में कथित ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर और उनसे ली गई रकम का विवरण दर्ज पाया गया है। पुलिस इन दस्तावेजों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Read More: Dewas Factory Blast: यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से दहल उठा इलाका, 3 मजदूरों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान 

Sex Racket Busted: जांच के दौरान एक महिला के बैग से HIV पॉजिटिव संबंधी मेडिकल कार्ड भी बरामद हुआ है। पूछताछ में महिला ने खुद के बीमार होने की बात कही है। हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित महिला वास्तव में HIV संक्रमित है या नहीं, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले में अनैतिक देह व्यापार और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close