[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नए साल की शुरूआत के साथ ही देशभर में बदलने वाले हैं कई नियम, जानें आम आदमी पर कितना पड़ेगा असर

Rule Changes From 1st January: अब से बस कुछ ही दिन में नए साल 2026 की शुरूआत होने वाली है। वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को देशभर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस बार भी नया साल सिर्फ तारीख नहीं बदलेगा, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में भी बड़े बदलाव लेकर आएगा। 1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, सैलरी, गैस, डिजिटल पेमेंट, वाहन और सरकारी योजनाओं से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

PAN-Aadhaar लिंक- नए साल में पहले सबसे बड़ा बदलाव पैन और आधार लिंक को लेकर है। अगर आपने अब तक अपना पैन और आधार लिंक नहीं कराया है, 1 जनवरी 2026 से बिना लिंक वाले पैन पर कई बैंकिंग और सरकारी सेवाएं बंद हो सकती हैं। जिस वजह से निवेश से जुड़ी समस्साएं हो सकती है।

LPG और फ्यूल की कीमत में बदलाव- हर महीने की पहली तारीख को रेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों  में बदलाव होता है।  दिसंबर में कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था। ऐसे में 1 जनवरी से एलपीजी, CNG और एविएशन फ्यूल (ATF) के दाम बदल सकते हैं, जिसका असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ेगा। वहीं अगर ईंधन मंहगा हुआ तो फ्लाइट भी महंगी हो सकती है।

राशन कार्ड और किसान आईडी भी जरूरी- 31 दिसंबर 2025 तक राशन कार्ड की e-KYC और किसान आईडी बनवाना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ रुक सकता है।

8वां वेतन आयोग- इस बदलाव में सबसे बड़ा बदलाव 8वां वेतन आयोग है। कहा जा रहा है कि, 1 जनवरी से देश भर में 8वां वेतन आयोग लागू हो जाएगा। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी, जो बाद में उन्हें एरियर सहित दी जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close