Raipur Golikand: रायपुर मोवा गोलीकांड में घायल दूसरी युवती की भी मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
रायपुर। Raipur Golikand: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में हुए सनसनीखेज गोलीकांड (Raipur Golikand) में घायल दूसरी युवती दुर्गेश्वरी ने भी दम तोड़ दिया है। उसे गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल (DKS Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस घटना में पहले ही दुर्गेश्वरी की बहन गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनों को उनके जीजा जितेंद्र वर्मा ने गोली मारी थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।घटना के बाद दुर्गेश्वरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More: Raipur Crime News: रायपुर में हत्या की बड़ी वारदात, जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरी गंभीर, मचा हड़कंप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद इस वारदात की वजह हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूरे मामले ने शहर में सनसनी फैला दी है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना के बाद सीन ऑफ क्राइम पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और बारीकी से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच का जायजा ले रहे हैं। घटनास्थल को सील कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह के सबूत से छेड़छाड़ न हो सके। फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से जरूरी नमूने इकट्ठा कर रहे हैं, जिससे घटना की पूरी कड़ी को समझने में मदद मिलेगी।
Read More: Raipur Loot: ज्वेलरी कारोबारी से करीब 1 करोड़ की लूट, घात लगाए बदमाशों ने रास्ता रोककर धारदार हथियार से किया हमला
Raipur Golikand: जानकारी के मुताबिक, इस सनसनीखेज वारदात में आरोपी जितेंद्र वर्मा ने अपनी सालीयों पर गोली चलाई थी, जिसमें दोनों युवतियों की मौत हो चुकी है। पुलिस अब इस मामले में हत्या के एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हर पहलू से जांच जारी है।





