[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Chintan Shivir 3.0: योगाभ्यास से शुरू हुआ चिंतन शिविर 3.0 का दूसरा दिन, सीएम साय ने मंत्रिमंडल के साथ किया योग और प्राणायाम

रायपुर। Chintan Shivir 3.0: नवा रायपुर स्थित आईआईएम में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योग एवं प्राणायाम सत्र से हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

आईआईएम नवा रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस विशेष योग सत्र में मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा आईआईएम के अधिकारी भी शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और प्रभावी प्रशासन के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। योग से प्राप्त सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता के साथ राज्य के विकास, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े विषयों पर अधिक सार्थक एवं परिणामोन्मुख चिंतन किया जा सकता है।

Chintan Shivir 3.0: गौरतलब है कि चिंतन शिविर 3.0 में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक सुधार, सुशासन और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया जा रहा है। दूसरे दिन योग सत्र के बाद विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श और प्रस्तुतियों का दौर जारी रहेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close