[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

SBI Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, SBI में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

SBI Recruitment 2026: अगर आप भी बैंकिंग क्षेत्र (Banking Sector) में सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में बंपर भर्ती निकली है। जिसकी तहत देश भर के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में अपरेंटिस के 7,150 खाली पदों भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 8 जून 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार SBI के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Read More: Dial-112 New Vehicles: अब शहर की सुरक्षा व्यवस्था होगी और ज्यादा मजबूत, डायल-112 के 54 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

शैक्षणिक योग्यता

इसमें उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होनी अनिवार्य है।

आयु सीमा

इसमें आवेदन करने  वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इसमें जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 300 रुपये देना होगा। जबकि, SC,ST PwBD के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

सिलेक्शन प्रक्रिया

ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की कुल अवधि एक घंटा होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। हर गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काट लिया जाएगा।

SBI Recruitment 2026:  कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Career लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब एक नए पेज पर आपको अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close