[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Chintan Shivir 3.0: जुलाई में होगा साय सरकार का ‘चिंतन शिविर 3.0’, प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन, विशेषज्ञ देंगे मंत्रियों को मार्गदर्शन

रायपुर। Chintan Shivir 3.0: छत्तीसगढ़ सरकार आगामी जुलाई माह में ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन करने जा रही है। संभावना है कि यह दो दिवसीय शिविर जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य शामिल होंगे।

PM Kisan Yojana: कल जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, 9 करोड़ 44 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन में बेहतर समन्वय स्थापित करना, विकास कार्यों की गति बढ़ाना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर व्यापक चर्चा करना है। इस दौरान विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी कार्ययोजना को लेकर भी मंत्रियों के बीच विचार-विमर्श होने की संभावना है।

शिविर में विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। चिंतन शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों और नीति निर्माताओं को आमंत्रित किए जाने की तैयारी है। ये विशेषज्ञ सुशासन, प्रशासनिक नवाचार, नीति निर्माण, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा से जुड़े विषयों पर मंत्रियों को मार्गदर्शन देंगे।

विकास और सुशासन पर रहेगा फोकस

बताया जा रहा है कि शिविर के दौरान राज्य सरकार के विजन, आगामी चुनौतियों और विकास की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर समन्वय, तकनीक के उपयोग और सेवा वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा।

Bhopal Transfer List Controversy: 24 घंटे में बदले पटवारियों के ट्रांसफर ऑर्डर, प्रशासनिक पारदर्शिता पर उठे सवाल, बढ़ी जांच की मांग

Chintan Shivir 3.0: गौरतलब है कि इससे पहले आयोजित चिंतन शिविरों में भी शासन की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने और विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए थे। ऐसे में ‘चिंतन शिविर 3.0’ को राज्य सरकार के लिए एक अहम रणनीतिक बैठक के रूप में देखा जा रहा है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close