CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
रायपुर। CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में सभी मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी, जहां विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और लंबित मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है।
CG Cabinet Meeting: इसके अलावा कई नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक प्रस्तावों को भी मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। सरकारी स्तर पर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रदेश के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।




