खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन आज, सीएम विष्णु देव साय होंगे अतिथि के रूप में शामिल
रायपुर। Khelo India Tribal Games: राजधानी रायपुर में आज खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य समापन समारोह आयोजित होगा। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में देश की दिग्गज खिलाड़ी बॉक्सर मेरी कॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया की भी विशेष उपस्थिति रहेगी, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
Read More: शराब घोटाला मामले में 59 आरोपी हुए कोर्ट में पेश, नेता, कारोबारी, अधिकारी समेत 82 लोगों को बनाया गया आरोपी
इस बार आयोजित खेलों में देशभर के 30 राज्यों से करीब 2000 जनजातीय खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ को इन खेलों की मेजबानी मिलने से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है।
Read More: सांसद चिंतामणि महाराज ने की पीएम मोदी से मुलाकात, पारंपरिक मक्का धानी से बनी माला पहनाकर किया पीएम का स्वागत
Khelo India Tribal Games: खास बात यह है कि अगले साल भी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ में ही किया जाएगा, जिससे प्रदेश में खेलों के विकास को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।




