RCB vs MI : रायपुर में हाई अलर्ट, 1500 जवान तैनात, 430 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

रायपुर। RCB vs MI : राजधानी रायपुर आज क्रिकेट के रंग में रंगने जा रही है। Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में आज होने वाले IPL मुकाबले को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मैदान में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
मैच को देखते हुए स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। सुरक्षा के लिए करीब 1500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, वहीं 8 IPS अधिकारियों समेत 20 वरिष्ठ अधिकारी पूरे इंतजाम की मॉनिटरिंग करेंगे।
Read More : RCB vs MI Match: राजधानी में IPL का रोमांच…कल भिड़ेंगे RCB और मुंबई इंडियंस, खिलाड़ियों ने शुरू की तैयारी
RCB vs MI : प्रशासन ने स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 430 CCTV कैमरे लगाए हैं, जिनके जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। पार्किंग, एंट्री गेट और दर्शक दीर्घाओं में विशेष सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी विशेष रूप से नियंत्रित किया जाएगा ताकि दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखेंगी।
Read More : Gariyaband Crime News: रहस्यमयी मौत से सनसनी, जंगल में मिली वृद्ध की सड़ी-गली लाश, कपड़ों में मिले पैसों के बंडल RCB vs MI
RCB vs MI : RCB और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में भारी उत्साह है। दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है।




