[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर सफर की जेब पर मार, ट्रेन-बस से लेकर फ्लाइट तक यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाना किराया

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के साथ त्योहार मनाने के लिए घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के सामने इस बार महंगे सफर की चुनौती खड़ी हो गई है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन, बस और हवाई यात्रा के लिए सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

Beer Party On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर बीयर पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर हो रहा था प्रचार, बजरंग दल ने जताया विरोध

ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की मारामारी

त्योहार के कारण कई ट्रेनों में सीटों की मांग काफी बढ़ गई है। लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कई लोग टिकट एजेंटों का सहारा ले रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि कुछ एजेंट कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर रेलवे के वास्तविक किराये से अतिरिक्त रकम मांग रहे हैं। दिल्ली से मथुरा जाने की तैयारी कर रहे एक यात्री ने बताया कि सामान्य दिनों में जिस सफर का खर्च करीब 250 से 300 रुपये रहता है, त्योहार के दौरान टिकट समेत दूसरे खर्चों के कारण बजट काफी बढ़ गया है।

निजी बसों का किराया भी बढ़ा

रेल टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों का रुख निजी बसों की ओर भी बढ़ रहा है। यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच कई रूटों पर बस किराये में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सीटों की संख्या घटने के साथ कुछ मार्गों पर किराये में बढ़ोतरी हुई है।

फ्लाइट टिकट ने भी बढ़ाया बजट

रक्षाबंधन से पहले हवाई सफर भी यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। 27 अगस्त की यात्रा के लिए दिल्ली से कई शहरों का वन-वे किराया हजारों रुपये तक पहुंच गया है। खासकर बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन

27 अगस्त को दिल्ली से शुरुआती हवाई किराया:

  • जयपुर: ₹2,899
  • लखनऊ: ₹4,690
  • पटना: ₹8,791
  • रांची: ₹6,998
  • भोपाल: ₹6,900
  • इंदौर: ₹6,424 तक

Raksha Bandhan: त्योहार के दौरान घर पहुंचने की बढ़ी मांग ने परिवहन के लगभग सभी साधनों को प्रभावित किया है। ऐसे में इस बार राखी का त्योहार मनाने के लिए घर जाने वाले लोगों को समय के साथ-साथ यात्रा बजट की भी पहले से योजना बनानी पड़ रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close