Breaking news
Advertisement
देश-विदेश

चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा के तट से टकराया…कोलकाता-भुवनेश्वर एयरपोर्ट बंद, 552 ट्रेनें भी रद्द,इतने लाख को सुरक्षित जगह पहुंचाया

PURI NEWS. चक्रवाती तूफान दाना गुरुवार की रात ओडिशा के तट से टकराया। यह भितरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच लगभग 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचा। हालांकि, सुबह 6 बजे इसकी रफ्तार घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई। इसके असर से ओडिशा में बारिश हो रही है। 5.84 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। भद्रक, केंद्रपाड़ा में 30 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान है। तूफान का असर 7 राज्यों में देखने को मिल रहा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाई लेवल मीटिंग कर तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

पश्चिम बंगाल सरकार ने 1.59 लाख लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला। इनमें से 83,537 लोगों को रिलीफ कैंप में पहुंचाया गया है। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट शुक्रवार सुबह 9 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के ओल्ड दीघा समुद्र तट पर तूफान के चलते ऊंची लहरें उठीं। तूफान के लैंडफाल से पहले ओडिशा के पुरी बीच पर लोगों को अलर्ट किया गया था। ओडिशा के भद्रक में तूफान के समुद्र तट से टकराने से पहले ही बारिश और तेज हवाएं चलना शुरू हो गई थीं।

स्थानीय पुलिस ने ओडिशा के तटीय इलाकों से बच्चों और लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। तूफान से पहले ओडिशा के भद्रक में लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया। भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। इधर साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

पुरी के जगन्नाथ मंदिर परिसर में सभी अस्थायी टेंट हटा दिए गए हैं। एस्बेस्टस की छतें उड़ न जाएं, इसलिए रेत की बोरियां रखी गई हैं। वहीं, कोणार्क मंदिर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ओडिशा ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं। तूफान से प्रभावित 14 जिलों के स्कूल-कॉलेजों को 25 अक्टूबर तक बंद रखा गया है। साथ ही टूरिज्म पार्क और ओडिशा हाईकोर्ट भी आज बंद हैं।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close