Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 20 ट्रेनें फिर कैंसिल, 23 अगस्त तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

रायपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 20 ट्रेनों को एक बार फिर से कैंसिल कर दिया है। इस बार चौथी लाइन को बिलासपुर रेल मंडल के सक्ती स्टेशन से जोड़ने और यार्ड का रिमॉडलिंग करने के नाम पर गाड़ियों को रद्द किया गया है। ट्रेनों को 9 से 23 अगस्त तक कैंसिल किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

सक्ती स्टेशन हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर है। यहां नागपुर से बिलासपुर और झारसुगुड़ा तक चौथी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इनमें से कुछ सेक्शन में चौथी लाइन का काम पूरा हो गया है। साथ ही उनमें ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। अब चौथी लाइन को सक्ती रेलवे स्टेशन से जोड़ने और रिमॉडलिंग की तैयारी चल रही है। इस काम को पूरा करने के लिए सक्ती स्टेशन में 10 से 22 अगस्त तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा, जिसके कारण इस रूट में 9 से 23 अगस्त तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

रद्द होने वाली गाड़ियां

10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
10 से 22 अगस्त तक रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
9 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
10 से 23 अगस्त तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
9 से 21 अगस्त तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 से 21 अगस्त तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 से 21 अगस्त तक इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 अगस्त को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 अगस्त को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 अगस्त को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 अगस्त,2023 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 अगस्त तक भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16 अगस्त,2023 को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला भुवनेश्वर- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 से 22 अगस्त तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

देरी से चलने वाली गाड़ियां

12 अगस्त को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस पूरी से चार घंटे देरी से रवाना होगी।
12 अगस्त को राजेंद्रनगर से चलने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से चार घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close