छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, बस्तर के विकास को लेकर लिए जा सकते हैं अहम फैसले
रायपुर। CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल को साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार “बस्तर रोडमैप 2.0” के तहत रोजगार के नए अवसर, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर खास फोकस करेगी।
Read More: सीएम साय ने किया करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास, संतुलित विकास को मिलेगी नई गति
CG Cabinet Meeting: बैठक में औद्योगिक विकास को गति देने और प्रदेश में निवेश बढ़ाने को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही किसानों को ध्यान में रखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी मंथन होगा। सरकार की इस बैठक को बस्तर और प्रदेश के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Advertisement




