[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Babu Khemani House Raid: सट्टा सरगना बाबू खेमानी के घर रेड, DSP-TI समेत पुलिस बल तैनात, खंगाले जा रहे दस्तावेज

रायपुरBabu Khemani House Raid: रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘3 Stumps’ नामक सट्टा एप के कथित मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के ठिकाने पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, रेड में डीएसपी, टीआई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read More: Raghav Chadha Resigns AAP: राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल 

बताया गया कि, यह कार्रवाई बाबू खेमानी के कथित विदेशी नेटवर्क की जानकारी मिलने के बाद की गई है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस पिछले एक घंटे से लगातार घर की तलाशी ले रही है और महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि इस छापेमारी में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं। ‘3 Stumps’ एप के जरिए बड़े पैमाने पर सट्टा संचालन की आशंका है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

Read More: Assembly Special Session: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर BJP की रणनीति तैयार, सूचना जारी कर विधायकों को सत्र में शामिल होने के दिए निर्देश

Babu Khemani House Raid: बता दें कि, रायपुर कमिश्नरेट ने बीते 17 अप्रैल को पूरे मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने छापेमारी कर ऑनलाइन सट्टा गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। मुंबई और उड़ीसा के भुवनेश्वर में किराए के मकानों से  आईपीएल (IPL) मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। बताया गया कि बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर पिछले ढाई वर्षों से ‘3Stumps’, ‘रेड्डी ग्रुप’, ‘बजरंग ग्रुप’, ‘मेट्रो 65’ और ‘डायमंड मास्टर’ जैसे ऑनलाइन सट्टा पैनलों का संचालन कर रहा था। आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा नेटवर्क चलाया जा रहा था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close