Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ

कोरोना संक्रमण से रायपुर डीएसपी लक्ष्मण चैहान की मौत…कल दी जाएगी अंतिम विदाई

रायपुर। राजधानी में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच रायपुर में पदस्थ डीएसपी लक्ष्मण राम चैहान का कोरोना उपचार के दौरान निधन हो गया है। डीएसपी लक्ष्मण चैहान कई अन्य शारीरिक बीमारियों से भी जूझ रहे थे। डीएसपी चैहान का निधन एम्स में देर शाम हुआ है। 1989 में राजनांदगांव के लालबाग थाने में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक के बतौर काम करने के बाद वे जिले में कई थानों में प्रभारी रहे।

वे कवर्धा, बेमेतरा, दुर्ग जिलों में सेवाएं दे चुके थे। मौजुदा समय में वे रायपुर में डीएसपी थे। डीएसपी लक्ष्मण राम चैहान का कल अंतिम संस्कार राजनांदगाँव में किया जाएगा। लक्ष्मण चैहान का निवास कोहला रोड छुईखदान में है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close