Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरयुथ अड्डारायपुर

अच्छी खबर : छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं को मिलेगा रोजगार, 17 जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षित युवाओं को नौकरी देने की पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए चिन्हित जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सभी पात्र शिक्षित युवाओं की जिले में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाए।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह की ओर से बिलासपुर, मुंगेली, राजनांदगांव, कोरिया, कबीरधाम, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, महासमुंद, नारायणपुर, सूरजपुर और बलौदाबाजार जिला के कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 27 अगस्त, 2019 में आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में निर्णय का हवाला दिया गया है, जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति के सभी शिक्षित पात्र युवाओं का सर्वे कराकर उनकी पात्रतानुसार नियुक्ति की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था।

जारी पत्र में सरकार के इस निर्णय के अनुपालन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाओं की पात्रता अनुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भरती करने की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही गई है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा 20 मई 22 को दी गई सहमति की जानकारी दी गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close