[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: चाकूबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, बस्तियों और शराब भट्ठियों में ताबड़तोड़ छापेमारी, तलाश में गली-गली सर्च ऑपरेशन

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में सघन पैदल गश्त और फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Raipur Bike Chori: शराब दुकान बनी बाइक चोरों का निशाना, शराब लेकर लौटा तो गायब मिली गाड़ी, ऐसे पकड़ा गया शातिर चोर

पुलिस टीम ने गुढ़ियारी के प्रमुख मार्गों, बाजारों, गली-मोहल्लों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई, वहीं असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों पर विशेष निगरानी रखी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस जवानों को लगातार गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

E20 Janta Party: क्या है E20 जनता अभियान? सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहा डिजिटल मूवमेंट, जानिए क्या है इसकी मांग

Raipur News: कार्रवाई के दौरान उरला में 5, गुढ़ियारी में 2 और खम्हारडीह में 1 व्यक्ति सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 35 और कोटपा एक्ट के तहत 8 मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि चाकूबाजी, हत्या और अन्य अपराधों की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close