[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Drunk And Drive: नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का शिकंजा, अब तक 3309 पर कार्रवाई, कम हो रहे आंकड़े

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Drunk And Drive: राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस वर्ष अब तक 3309 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं 24 मई की रात विशेष चेकिंग अभियान में 57 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए।

यातायात पुलिस ने शहर के तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका, भांठागांव, टाटीबंध, कालीबाड़ी, जय स्तंभ, भनपुरी चौक और पंडरी थाना के सामने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पकड़े गए वाहन चालकों में 40 कार चालक, 5 मोटरसाइकिल चालक, 3 ऑटो चालक और 9 मालवाहक वाहन चालक शामिल हैं। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Drunk And Drive: यातायात पुलिस का कहना है कि यह अभियान किसी लक्ष्य को लेकर नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close