[t4b-ticker]
Advertisement
अजब गजबदेश

ऑटोवाले ने फुटओवरब्रिज पर दौड़ा दिया रिक्शा, वायरल हो रहा VIDEO, लोग हुए हैरान

महाराष्ट्र। आपने अबतक ऑटो को सड़कों पर ही चलते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऑटो को फुटओवरब्रिज पर दौड़ते देखा है? शायद आपने कभी नही देखा होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया में एक ऑटो का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। क्योंकि इस वीडियो में ऑटोवाला अपने रिक्शे को सड़क पर नहीं बल्कि फुटओवरब्रिज पर दौड़ा रहा है।

खबरों के मुताबिक, एक शख्स ने व्यस्त मुंबई-इलाहाबाद हाईवे लेन को क्रॉस करने के लिए अपने ऑटोरिक्शा को फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ा दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में हुई और चालक को पकड़ने की कोशिश जारी है। इस 18 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ऑटोवाला हाईवे पार करने के लिए पैदल चलने वालों के लिए बने फुट ओवरब्रिज पर रिक्शा दौड़ाता नजर आ रहा है। शख्स तेजी से ऑटो को भगाते हुए दूसरी तरफ पहुंचता और वहां से गायब हो जाता है। हाईवे पर जा रहा एक राहगीर इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर लेता है, जिसके बाद मामला इंटरनेट पर वायरल हो गया। फिलहाल, पुलिस वीडियो की मदद से शख्स को खोजने की कोशिश कर रही है।

इस वीडियो को ट्विटर पर @RoadsOfMumbai नाम के यूजर पेज से शुक्रवार को शेयर किया गया और कैप्शन में लिखा- बस यही देखना बाकी था! वीडियो को अब तक 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close