big breakingछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी 2.0 को लेकर CM साय का बड़ा बयान

रायपुर/प्रविंस मनहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर है रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश में 22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी 2.0 को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस रिफॉर्म से उद्योग-व्यापार के साथ-साथ किसानों को भी बड़ा लाभ होगा। कृषि उपकरण और कीटनाशक की कीमतें कम होंगी, जिससे खेती की लागत घटेगी और अन्नदाता किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। सीएम साय ने बताया कि पहले जीएसटी में 4 स्लैब थे, जिन्हें घटाकर अब 2 कर दिया गया है। अब केवल 5% और 18% का स्लैब रहेगा। पहले जो 28% था, उसे घटाकर 18% कर दिया गया है। इस तरह 10% की कटौती हुई है, जिसका सकारात्मक असर सब जगह दिखेगा।
Advertisement




